मेवात बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय सचिव श्री प्रभुद्ध कुमार जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
मुख्य अतिथि श्री प्रभुद्ध कुमार जी ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन, स्वास्थ्य एवं राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक दल दिल्ली खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रेयान त्यागी जी, राष्ट्रीय लोक दल हरियाणा के प्रदेश महासचिव श्री हाजी नियाज़ मोहम्मद जी, मेवात बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष सूबेदार श्री नवाब जी, जीएसटी कमिश्नर श्री परवेज़ जी, पीटीआई शिक्षक श्री खुर्शीद जी, श्री आसिफ जी, मौलाना श्री शमशेर जी तथा सरपंच श्री ज़ाहिद जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह में सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मेवात बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। कार्यक्रम का समापन खिलाड़ियों, अतिथियों एवं आयोजकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।