RLD Website

बुलंदशहर में राष्ट्रीय लोकदल का शक्ति प्रदर्शन, संगठन मजबूती का लिया संकल्प।

राष्ट्रीय लोकदल बुलंदशहर द्वारा शहर में आयोजित एकता सम्मेलन जिला अध्यक्ष पंकज प्रधान जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन भिषम चौधरी जी ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय श्री त्रिलोक त्यागी जी, रालोद के संगठन राष्ट्रीय महासचिव का पार्टी पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की जनहितकारी नीतियों के कारण युवाओं, किसानों, व्यापारियों, मजदूरों एवं अल्पसंख्यकों में पार्टी के प्रति विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह जी केंद्र सरकार में कौशल विकास एवं उद्यमिता तथा शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य करते हुए देश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत हैं राष्ट्रीय लोकदल महिलाओं को सशक्त एवं सर्व समाज के अधिकारों की रक्षा और उनके उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है तथा कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहभागिता


•प्रबुद्ध कुमार जी, राष्ट्रीय सचिव
•अजीत दोला जी, प्रदेश उपाध्यक्ष
•राजीव चौधरी जी, संगठन प्रदेश महासचिव
•दिलनाज़ खान जी, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ
•हाजी युनूस जी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी
•इन्द्रवीर भाटी जी, मण्डल अध्यक्ष मेरठ
•शिवकुमार त्यागी जी, प्रदेश महासचिव
•ओ॰डी॰ त्यागी जी, प्रदेश सचिव
•अभिषेक त्यागी जी, राष्ट्रीय सचिव युवा रालोद
•अमित आर॰के॰ जी, प्रदेश महासचिव किसान प्रकोष्ठ
•मुकेश प्रमुख जी, क्षेत्रीय महासचिव
•योगेन्द्र सिंह लोधी जी, क्षेत्रीय महासचिव
•कुलदीप राठी जी, ज़िलाध्यक्ष हापुड़ एवं वरिष्ठ नेता, सम्मानित पदाधिकारी, कार्यकर्ता, आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *